Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

Jalandhar News: गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

0
Jalandhar News: गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

जालंधर, ENS: विधिपुर गांव के पास फैक्टरी से काम करके घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में घायल महिला अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला सुरानुसी में फैक्टरी से काम करके घर लौट रही थी कि जालंधर-अमृतसर हाईवे पर इनोवा कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय नीलम पत्नी अश्विनी निवासी विधिपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंचे थाना मकसूदा के जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी कब्जे में ले लिया है।

मृतक महिला के पति ने पुलिस से कहा कि उसका भाई जसविंदर पाल हादसे के समय कुछ दूरी पर खड़ा था और उसने यह हादसा देखा। वह घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद जसविंदर पाल ने बताया कि पुलिस लाइट लगी इनोवा कार ने उनकी कार को टक्कर मारी और भाग गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here