पंजाब : Cylinder डिलीवरीमैन को बनाया निशाना, देेखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : एक गैस ऐजंसी के डिलीवरीमैन को एल.पी.जी रीफिल के बहाने घर बुला उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए लूटने का मामला सामने आया है। घटना गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला की है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित कुलविन्द्र सिंह निवासी बुर्ज मक्खन सिंह वाला ने बताया कि वह एच.पी गैस भारत एजैंसी में चालक का काम करता है और गांवों में गैस सिलैंडर सप्लाई करता है। उसने बताया कि  उसके गांव की निवासी रेनू का फोन आया जिसने 5 किलो गैस रीफिल की डिमांड की।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उसने बताया कि वह रेनू के घर गैस रीफिल कर रहा था तो उसके देवर गुरमीत सिंह ने बिना किसी कारण उस पर रेनू से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए शोर मचा लोगों को एकत्रित करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि गुरमीत सिंह के साथ अवतार सिंह, बाज सिंह, जगमीत सिंह, करनवीर सिंह, दविन्द्र सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में आकर कुंडी लगा ली और उसे डराते-धमकाते हुए उसका फोन एवं 27 हजार रुपए लूट लिए और मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *