Home National Diljit Dosanjh के Show को लेकर Action में प्रशासन, दर्ज कराएगी FIR

Diljit Dosanjh के Show को लेकर Action में प्रशासन, दर्ज कराएगी FIR

0
Diljit Dosanjh के Show को लेकर Action में प्रशासन, दर्ज कराएगी FIR

जयपुरः इंदौर में 8 दिसंबर को आयोजित हुए दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंदौर में दिलजीत के शो से भले ही प्रशंसकों को खूब मनोरंजन हुआ हो, लेकिन इस शो को लेकर आयोजकों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों पर मनोरंजन कर बकाया होने पर गंभीर रुख अपनाने की योजना बना ली है।

वहीं नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजकों को टैक्स भुगतान के संबंध में शो से पहले और बाद में नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, आयोजकों की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इस लापरवाही के चलते नगर निगम ने अब आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जिसमें आयोजकों द्वारा अबतक नगर निगम को सीए की रिपोर्ट तक नहीं भेजी है।

नगर निगम अब कड़ा रुख रखे हुए है। जल्दी ही नगर निगम एफआईआर करवाएगा। बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अलग-अलग शहरों में जाकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं। पंजाबी गानों से दर्शकों को लुभा रहे हैं। कॉन्सर्ट किया और यहां इन्होंने सबसे पहले अपने फैन्स के साथ ‘जय श्री महाकाल’ का जयकारा लगाया। साथ ही मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here