Home Himachal राज्य सीकर की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें किसान: डॉ राजेश जंगा

राज्य सीकर की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें किसान: डॉ राजेश जंगा

0
राज्य सीकर की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें किसान: डॉ राजेश जंगा

बंगाणा की सौर ऊर्जा परियोजना अगलौर का एक दिवसीय शिविर संपन्न,

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के मेगावाट सौर परियोजना आगलोर ने कृषि तथा पशुपालन के ऊपर ग्रामीणों के लिए सेमिनार का आयोजन किया l कृषि विभाग की तरफ से अधिकारी सतपाल धीमान तथा पशुपालन विभाग से वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा मुख्यातिथि शिरकत करके सभी किसानों को जागरूक किया l

सौर ऊर्जा के प्रशासक देवराज सौखला ने सभी ग्रामीण वासियों को तथा आए हुए प्रतिनिधियों का अभिवादन किया और सौर परियोजना के बारे में विस्तार से बताया कृषि अधिकारी सतपाल धीमान ने कृषि के बारे में केंद्रीय सरकार तथा राज्य सरकार से दी जाने वाली सहायता और उनका लाभ उठाने के लिए सभी ग्रामीण वासियों को प्रेरित किया

उन्होंने कहा कि अभी भी कई ग्रामीण वासियों को कृषि में दी जाने वाली सुविधाओं का पता नहीं है अगर कोई भी ग्रामीण वासी कुछ भी उपकरण लेना चाहता है तो भी सीधा उनसे संपर्क करें इसी के साथ पशु विभाग से आए हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा ने बताया कि पशुपालन के लिए भी राज्य और केंद्रीय सरकार सहायता के रूप में बहुत सारी स्कीम में लेकर आई है। आप सबको इनका फायदा उठाना चाहिए तथा दूध उत्पादन के बारे में उन्होंने जोर दिया के दूध उत्पादन से आदमी बहुत फायदा उठा सकता है ।

डॉ राजेश जंगा ने कहा कि भेड़ बकरी पालन कृषि क्रेडिट कार्ड आदि बनाकर किसान लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचाने का कामकर रही है। ओर किसान अच्छी नस्ल का दुधारू पशु रखकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकता है। अंत में प्रशासक देवराज सौखला ने बताया कि आगे भी ऐसी योजनाओं के बारे में सेमिनार किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोग एकत्रित होकर केंद्रीय तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां का फायदा उठाएं इसी के साथ उन्होंने सब अतिथि गणों का आभार प्राप्त किया। इस मौके पर संदीप वर्मा विपिन वर्मा, प्रकाश डोगरा, वरिंदर राणा एचपीसीएल के एसडीओ राकेश कुमार ,कपिलेश कुमार अभिषेक डोगरा, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here