दवा बनाने वाली कम्पनी में केमिकल रिसाव, दर्जनों मजदूर अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

बददी/सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नजदीक झाड़माजरी में दवा बनाने वाली कंपनी में केमिकल रिसाव के कारण दर्जनों मजदूरों की हालत खराब हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के निक-वीन हेल्थकेयर फार्मा कंपनी में केमिकल जमीन पर गिरने से कई कामगार बेहोश हो गए। केमिकल की गंध इतनी तेज थी कि आसपास में काम कर रहे कर्मचारी बेहोश होकर गिरने लगे। इसमें 12 महिलाएं और 2 युवक थे। घटना में 14 कामगार बेहोश हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जिसमें से 10 की हालत ज्यादा खराब होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि चार का इलाज काठा अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे इस उद्योग में मिथलीन क्लोराइड केमिकल लीक होने के कारण श्रमिक रहे एक एक कर बेहोश होने शुरू हो गए। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी श्रमिकों ने मास्क पहन रखा था। उद्योग का नाम निक-वीन हेल्थकेयर फार्मा बताया जा रहा है।

एएसपी बद्दी पुलिस अशोक वर्मा का कहना है कि केमिकल की चपेट में आने से 14 कामगारों को सांस की समस्या की सूचना मिली थी जिसमें 10 कामगार पीजीआई चंडीगढ़ व 4 ईएसआई काठा अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

उधर कंपनी के एमडी नवीन गुप्ता ने बताया कि केमिकल का ड्रम लिफ्ट में ले जाते समय मजदूरों के हाथ से छूट गया और केमिकल जमीन पर गिर गया। जिसकी गंध तेज होने के कारण काम कर रहे मजदूरों की हालत खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से कुछ को पीजीआई रेफर किया गया है और चार मजदूरो का उपचार एएसआई काठा में चल रहा है। उन्होंने कहा कंपनी की ओर से मजदूरों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *