रामामंडी में गंदे नाले के पास से युवक का श+व बरामद

बठिंडाः गांव कोटबख्तू के गंदे नाले के पास से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की की है। घटना की सूचना मिलते ही रामां मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो भेज दिया है।

गांव वालों के मुताबिक मृतक की पहचान मनवाला निवासी करम सिंह पुत्र रुलदू सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक शव के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी थी और एक अन्य युवक के भी चोट लगने से घायल होने की खबर है। जिसे इलाज के लिए बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *