हल्द्वानीः उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में बड़ा सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। दरअसल, अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस आमडाली के पास 1500 फिर गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस के अनुसार बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को भीमताल अस्पताल से बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जाने की तैयारी की जा रही है। घायलों को लेने के लिए हल्द्वानी से भीमताल के लिए 15 से अधिक एंबुलेंस रवाना हो गई है। काठगोदाम से रूट बदल दिया गया है।