Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ORRA Fine Jewellery Shop में गहने लेकर शातिर चोर फरार, देखें CCTV

Punjab News: ORRA Fine Jewellery Shop में गहने लेकर शातिर चोर फरार, देखें CCTV

0
Punjab News: ORRA Fine Jewellery Shop में गहने लेकर शातिर चोर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः रानी झांसी रोड स्थित ORRA Fine Jewellery Shop में ग्राहक बनकर आए शातिर चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जहां शातिर ग्राहक दुकान में गहने देखने के बहाने आया और सेल्समैन को बातों में उलझाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बारे में दुकान के कर्मियों को तब पता चला जब उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

इस दौरान देखा कि शातिर चोर सेल्समैन को गहने देखने के बहाने बातों में उलझाता रहा और बड़ी चालाकी से उसने सोने की चेन चुराई और जेब में डाल ली। जिसके बाद शातिर वहां से फरार हो गया। घटना की शिकायत दुकान मैनेजर जय प्रकाश हरोड़ीया ने पुलिस को दे दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को जानकारी देते हुए मैनेजर जय प्रकाश हरोड़ीया ने कहा कि वह औरा ज्वेलर में रानी झांसी रोड पर काम करता है। एक व्यक्ति दुकान में आया। उसने सेल्समैन पुष्पिंदर को प्लेटिनम की चेन दिखाने के लिए कहा। आरोपी ने सेल्समैन को बातों में उलाझकर करीब 50.97 ग्राम सोने की चेन कपड़ों में छिपा लिया। जय प्रकाश मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब सेल्समेन ने सामान चैक किया। सामान चैक करने पर पता चला है कि ठग ने प्लेटीनम की गोल्ड चेन वजन 50.97 ग्राम कम था। चोर सोने की चेन कपड़ों में छिपा कर ले गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here