Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: चाइना डोर का कहर, 3 वर्षीय बच्चे का कटा गला, लगे टांके, देखें वीडियो

Punjab News: चाइना डोर का कहर, 3 वर्षीय बच्चे का कटा गला, लगे टांके, देखें वीडियो

0
Punjab News: चाइना डोर का कहर, 3 वर्षीय बच्चे का कटा गला, लगे टांके, देखें वीडियो

दसूहाः सरकार के कई यतनों के बाद भी चाईना डोर पर सरकार रोक नहीं लगा पा रही है, जिसके कारण आए दिन हादसे बढ़ते ही जा रहै हैं। ताज़ा मामला गांव सरीपुर से सामने आया है जहां पर एक बाईक के आगे अपने रिश्तेदार के साथ निकला 3 वर्षीय बच्चा चाइना डोर की चपेट में आ गया। चाइना डोर की चपेट में आने के कारण बच्चे के गले में गहरा जख्म हो गया। जख्मी हालत में बच्चे को दसूत्र के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों को बच्चे का इलाज किया ओर उसके गले में गहरा कट लगने के चलते चार स्टिच लगाने पड़े।

पीड़ित बच्चे के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर रिशतेदार आए हुए थे जो उनके 3 वर्ष के बच्चे को बाइक पर घुमाने ले गए थे जैसे ही वह भट्टी द गांव से वापस आ रहै थे तभी उसके गले में चाइना डोर से गहरा जख्म हो गया। फोन पर पता लगते ही यह भी पहुंच गए और बेटे को दसूहा के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here