Home Punjab>Tarn Taran Punjab News: तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Punjab News: तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

गोली चलने से पगड़ी के कारण बची एएसआई की जान

तरनतारनः गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात पुलिस ने नाकेबंदी पर आई 20 कार को रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने कार से टक्कर मार फरार हो गया। जब पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और घायल हो गया। वहीं पुलिस कर्मी पर आरोपी ने 2 फायर किए थे। इस दौरान एक गोली एएसआई की पगड़ी को छूकर निकल गई। जांच अधिकारी ने कहाकि पगड़ी के कारण एएसआई की जान बच गई। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लवकरण सिंह निवासी बाकीपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है। मौके पर आरोपी के कब्जे से आई 20 कार और 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डीसएपी कमलबीर सिंह ने कहा कि घटना देर रात 3 बजे हुई है। आरोपी द्वारा एक माह पहले सचखंड रोड़ पर भी फायरिंग की गई थी, जिस मामले में आरोपी की तालाश जारी थी। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष नाकेबंदी की गयी थी। जब उन्होंने आरोपी को पुल पर रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वहां से कार लेकर भाग गया। जिसके बाद दूसरे नाके पर रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और वाहन से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर निकली है, लेकिन गनीमत रही कि वह घटना में घायल नहीं हुए। जांच में पता चला है कि आरोपी नशा तस्करी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here