Home Haryana सुबह-सुबह GYM के बाहर चली गोलियां, 2 की मौके पर हुई मौत

सुबह-सुबह GYM के बाहर चली गोलियां, 2 की मौके पर हुई मौत

0
सुबह-सुबह GYM के बाहर चली गोलियां, 2 की मौके पर हुई मौत

यमुनानगर : आए दिन फायरिंग के मालमे सामने आ रहे है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला यमुनानगर से सामने आया है। जिले के गांव लखा खेड़ी में सुबह करीब आठ बजे गोलियां चलने से दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार  तीन युवक जिम करके गाड़ी में बैठकर घर लौट रहे थे कि इसी दौरान  बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अभी तक गोलियां चलने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here