Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जमशेर में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गें को मुठभेड़ में पुलिस ने काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि गांव जंडियाला मजकी में आप वर्कर पर गोली चलाने के मामले में बीते दिन आरोपी को गिरफ्तार किया था। आज आरोपी से उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने जब उनकी टीम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मुठभेड़ में 15 गोलियां चलीं। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 6 हथियार और गोली का सिक्का बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जंडियाला के रहने वाले है और आरोपियों के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज है। आरोपी जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करते है। आरोपियों ने आसपास जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है, जो कि रिकार्ड में नहीं है। सीपी शर्मा ने कहा कि एक वैपन कल रिकवर कर लिया था, वहीं आज मध्य प्रदेश से लाए गए अन्य वैपन की रिकवरी के लिए एक आरोपी को उसकी निशानदेही पर लाया गया, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने जालंधर में एक वारदात को भी अंजाम देना था। काबू किए गए आरोपी की उम्र 22 साल के पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here