पंजाबः Royal Gun House से 6 लाख की नगदी और हथियार लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः थाना सिविल लाइन के अधीन आते क्षेत्र कोर्ट रोड पर एक रॉयल गन हाउस पर सेंधमारी करते हुए कुछ अज्ञात युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दुकान से कुछ हथियार और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दिए हैं जो दुकान में घुसे और अपनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आरोपी पहले गनहाउस के साथ लगती एक दुकान के अंदर घुसे और उसके बाद दुकान में ड्रिल मशीन से छेद करके गन हाउस के अंदर घुस गए।

दुकान के मालिक के मुताबिक अभी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि 8 के करीब हथियार और 6 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। कटरा की जानकारी मिलते ही एडीसीपी नवजोत सिंह संधू, एसीपी वरिंदर खोसा, थाना सिविल लाइन के प्रभारी जसवीर सिंह, सीआईए स्टाफ एक के इंचार्ज अमोलक दीप सिंह और सीआईए के इंचार्ज राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसीपी वरिंदर कोसा ने बताया कि उन्हें आज दोपहर 1:00 बजे के करीब सूचना मिली थी कि रॉयल गन हाउस में चोरी की वारदात हुई है। इसी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी साथ लगती दुकान मॉडर्न इलेक्ट्रिक के पीछे से छत पर चढ़े और उसका दरवाजा तोड़कर पहले दुकान के अंदर घुसे और उसी दुकान के अंदर ड्रिल मशीन से बड़ा छेद करके गन हाउस के अंदर घुस गए। आरोपी गन हाउस से नकदी और हथियार चोरी कर फरार हो गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि करीब 7 माह पहले भी इसी दुकान पर इसी तरीके से चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *