Home Punjab>Ludhiana Punjab बंद की कॉल पर पूर्ण रूप से खुला ये बाजार, दुकानदारों ने कही ये बात, देखें वीडियो

Punjab बंद की कॉल पर पूर्ण रूप से खुला ये बाजार, दुकानदारों ने कही ये बात, देखें वीडियो

0
Punjab बंद की कॉल पर पूर्ण रूप से खुला ये बाजार, दुकानदारों ने कही ये बात, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में किसानों की बंद की कॉल को लेकर काफी ज्यादा असर देखने को मिला है। वहीं आज किसानों के बंद की कॉल को लेकर लुधियाना का चौड़ा बाजार पूर्ण रूप से खुला है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदारों ने कहा कि किसान की मांगें सरकार से है और ऐसे में किसान अपनी मांगों को सरकार से पूरी करवाएं। दुकान मालिक ने कहा कि वह छोटे दुकानदार है और इसी से कमाई करके घर का गुजारा करते है।

वहीं पंजाब बंद की कॉल को लेकर कहा कि किसानों का असर बाजार पर एक प्रतिशत भी देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान दुकानदारों से मदद की गुहार लगा रहे है, लेकिन अगर बंद करने से दुकानदारों को जो नुकसान होगा तो उसकी भरपाई सरकार भरेगी या किसान भरेंगे। ऐसे में दुकानदार अपने घर का गुजारा कहां से करेंगे। वहीं हरजीत सिंह ने कहा कि हमें भी काम की जरूरत है।

किसान अपना काम करेंगे लेकिन वह दुकानें खोलकर अपना काम करेंगे। किसानों के बंद की कॉल को लेकर 90 प्रतिशत असर देखने को मिलेगा। 10 प्रतिशत लोग घरों से बाहर निकलेंगे। दुकानदारों ने बंद की कॉल को गलत बताया। दरअसल, उनका कहना है कि सर्दी के सीजन में वह कमाई करने की जगह अगर दुकानें बंद करेंगे तो उन्हें भारी नुकसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here