Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पंजाब बंद को लेकर रोकी Jhelum Express, देखें वीडियो

Jalandhar News: पंजाब बंद को लेकर रोकी Jhelum Express, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पंजाब बंद को लेकर रोकी Jhelum Express, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों के धरने को लेकर पुणे से जम्मू की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस को जालंधर कैंट पर रोक लिया गया है। झेलम एक्सप्रेस शनिवार को पुणे से चली थी जो कि सोमवार को जालंधर पहुंची है। इसमें बैठे यात्री पिछले तीन दिन से इसमें सफ़र कर रहे थे और यहां पर उनको शाम को 4:00 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा।

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री अमित ने बताया कि वह जम्मू का रहने वाला है। वह शिरडी माता टेकर पुणे से झेलम एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर की ओर जम्मू जा रहा था। लेकिन किसानों के धरने की वजह से उन्हें जालंधर कैंट में रोका गया है। उन्होंने बताया कि एकदम धरने को लेकर उनके पास खाने का भी कोई इंतजाम नहीं है और ट्रेन में भी शुद्ध शाकाहारी खाना न मिलने से वह काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जिनके खाने पीने को लेकर बहुत सी परेशानी सामने आ रही है।

दूसरे यात्री भारत भूषण ने बताया कि वह पुणे से माता वैष्णो देवी पर माथा टेकने के लिए शनिवार को झेलम एक्सप्रेस पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन दिन से ट्रेन में सफर कर रहे हैं और इस दौरान किसानों के धरने के कारण उन्हें जालंधर में शाम तक रोकना पड़ेगा। इस तेरे एन उनके पास खाने पीने का कोई प्रबंध नहीं है और ट्रेन में भी चाय के अलावा और कुछ नहीं मिल पा रहा है।

जालंधर में मुरादाबाद से आए विनोद कुमार गुंबर ने बताया वह माता श्री वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें जालंधर में किसानों के धरने की वजह से रोक लिया गया और उनकी ट्रेन कैंसिल कर दी गई। गुंबर ने बताया रेलवे द्वारा उन्हें आगे अल्टरनेट ट्रेन के लिए भी कोई मदद नहीं की गई। जिसके चलते उन्हें जालंधर में जालंधर कैंट स्टेशन के पास होटल बुक कर स्ट लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज उनका सोमवार का व्रत था और उन्हें श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here