Home National करंट लगने से तीन बच्चों की मौत, बिजली कंपनी के खिलाफ FIR

करंट लगने से तीन बच्चों की मौत, बिजली कंपनी के खिलाफ FIR

0
करंट लगने से तीन बच्चों की मौत, बिजली कंपनी के खिलाफ FIR

नई दिल्ली : करंट लगने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत होने की घटना हुई है। राजस्थान के कोटा और झालावाड़ जिलों में करंट लगने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। झालावाड़ के एकलेरा कस्बे में 10 साल के देवकरण मीना और 8 साल के यश बागड़ी खेत में खेलते समय हादसे का शिकार हो गए। उनके घर के पास से गुजर रहे एक हाई-टेंशन तार के गिरने से दोनों बच्चों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में 11 साल के करण को उस वक्त बिजली का झटका लगा, जब वह बिजली के तार पर फंसी पतंग को उतारने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार पतंग के मांझे में धातु पाउडर की परत थी, जिससे करंट लग गया। जिसके बाद करण का 9 साल का भाई राहुल, जो कुछ दूरी पर खड़ा था वो भी करंट की चपेट में आ गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि करण की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। करण का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थानीय लोग बिजली व्यवस्था में सुधार और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे है। बच्चों के परिजनों ने बिजली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here