Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पंजाब बंद की कॉल को लेकर पूर्व केंद्रिय ऑफिसर पीएस संधू का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: पंजाब बंद की कॉल को लेकर पूर्व केंद्रिय ऑफिसर पीएस संधू का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पंजाब बंद की कॉल को लेकर पूर्व केंद्रिय ऑफिसर पीएस संधू का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: किसानों द्वारा आज पंजाब बंद की कॉल दी गई। जिसके चलते आज नेशनल हाईवे, बस, रेलवे स्टेशन बाधित है। किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि बंद की कॉल पर उन्हें व्यापारियों सहित 3 करोड़ पंजाबियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं किसानों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रिय ऑफिसर पीएस संधू ने किसानों को पूर्व केंद्रीय आर्म पुलिस फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की ओर से समर्थन देने का ऐलान किया है।


उन्होंने कहा कि हिंदोस्तान के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। किसानों को एमएसपी दिए जाने को लेकर संधू ने कहा कि जो केंद्र ने एमएसपी नोटिफिकेशन जारी किया है लेकिन वह किसानों को मंजूर नहीं है। जिसके चलते उन्होंने प्रेजिडेंट होने के नाते एसोसिएशन की ओर से किसानों समर्थन का ऐलान किया है। संधू ने कहा कि अगर हमारे देश के किसान और जवान ही खुश नहीं है तो आम जनता कैसे खुश रह सकती है।

लाल बहादुर शास्त्री ने जै जवान और जै किसान का नारा दिया था, लेकिन आज बॉर्डर पर बैठे जवानों की मांगे भी नहीं मानी जा रही है और किसानों की मांगे भी नहीं मानी जा रही है। हिंदोस्तान के जवान और किसानों की अगर केंद्र बातें नहीं मानेंगी तो ऐसे में वह क्यों किसानों और जवानों को अपना समर्थन क्यों ना दें। जिसके चलते आज पूर्व केंद्रिय अधिकारी भी एसोसिएशन के साथ मिलकर किसानों के साथ मिलने के लिए सड़कों पर पहुंचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here