Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को मुख्यमंत्री नायब सैनी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ लक्खा निवासी भार्गव कैंप और हैरी निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम अन्य आरोपियों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गई है। सूत्र बताते है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली में अन्य आरोपियों के सुराग मिले है, जिसको लेकर अब अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली को रवाना हो गई है।

वहीं मनोरंजन कालिया का हाल जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि पंजाब पहले ही पीड़ित रहा है और पंजाब ने काफी दुख सहा है। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आश्वयक पंजाब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की तह तक पहुंचेगी। इस घटना से दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। ग्रेनेड हमले को लेकर प्रशासन पर सीएम ने सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि समय आने पर समाज खुद ही जवाब देगा। वहीं इस मामले में आप पार्टी द्वारा केंद्र पर निशाने साधने को लेकर सीएम नायब सैनी ने कहा कि अगर उन्हें लगता हैकि कोई दोषी है तो वह उन पर कार्रवाई कर सकती है। उन्होने कहा कि लोग चुनाव के इंतजार में है, ऐसे में आने वाले दिनों पर लोग खुद जवाब देंगे। वहीं भाजपा ने पंजाब भर में इस घटना को लेकर विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मनोरंजन कालिया को देश के गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन करके जायजा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *