Home Sports Australia ने India को 184 रनों से हराया

Australia ने India को 184 रनों से हराया

0
Australia ने India को 184 रनों से हराया

नई दिल्ली : भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट में 184 रन से हार गई है। टीम ने इस हार के बाद पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है। सोमवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी पारी में सिर्फ 155 रन बनाए।

टीम ने 120 रन बनाकर 3 विकेट खो लिए थे और एक सेशन बाकी था। ऐसे में मुकाबला गिरने लगता था। भारतीय टीम को जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में 184 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं उनके लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी लगभग बंद हो गया है।

इस मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के खत्म होने के ठीक बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था उनका एक क्रिप्टिक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनके इस पोस्ट को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर निशाना साधने के तौर पर देख रहे हैं।3 जनवरी से अंतिम खेल सिडनी में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here