Home Punjab>Amritsar Punjab बंद के दौरान खुली दुकान देखकर भड़के किसान, हुआ विवाद, देखें वीडियो

Punjab बंद के दौरान खुली दुकान देखकर भड़के किसान, हुआ विवाद, देखें वीडियो

0
Punjab बंद के दौरान खुली दुकान देखकर भड़के किसान, हुआ विवाद, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब बंद की कॉल को लेकर एक घंटे का समय रह गया है। वहीं किसानों के ऐलान के दौरान जहां किसानों को दुकानदारों सहित अन्य जत्थेबंदियों का समर्थन मिला, वहीं कुछ जगह तीखी नोकझोंक भी हुई। खन्ना में राहगीरों से किसानों की नोकझोंक के बाद अब अमृतसर में हीरा पनीर वाला के साथ किसानों की बहस हो गई। दरअसल, दुकानदार द्वारा आज दुकान को बंद नहीं किया गया।

वहीं हीरा पनीर वाले की दुकान में ग्राहक भी पहुंच रहे थे। जैसे ही किसान जत्थेबंदियों को दुकान खुलने का पता चला तो वह भी दुकान पर पहुंच गए और ग्राहकों को बाहर निकालते हुए दुकान को बंद करवा दिया। मौके पर दुकान के कर्मियों द्वारा पनीर के पकौड़े और चाय बनाई जा रही थी। इस दौरान किसानों ने विरोध करते हुए दुकान के अंदर सामान रखकर दुकान को बंद कर दिया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस भी मौजूद रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here