Home Haryana चोरों ने Central Bank of India में दिया वारदात को अंजाम

चोरों ने Central Bank of India में दिया वारदात को अंजाम

0
चोरों ने Central Bank of India में दिया वारदात को अंजाम

 रेवाड़ी : चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला रेवाड़ी से सामने आया है। जहां चोरों ने बैंक को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार कोसली स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सेंध लगाकर चोरों ने गैस कटर से अलमारी को काट डाला। चोर 4 बैटरी, 3 प्रिंटर व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चोरी कर ले गए।

गनीमत यह रही कि चोर बैंक के कैश रूम तक नहीं पहुंच पाए, जिससे कैश सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जब ग्रामीण बैंक के पास से गुजर रहे थे तो बैंक का जंगला टूटा हुआ देखा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक को खुलवाया।

जांच में पता चला कि चोर मेन गेट की साइड में लगे जंगल को तोड़कर अंदर घुसे और गैस कटर से एक अलमारी को काट डाला। गनीमत यह रही कि जिस अलमारी के चोरों ने काटा, उसमें केवल दस्तावेज थे। पुलिस जब सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करने पहुंची तो पता चला कि चोर कैमरों की डी.वी. आर. भी चोरी कर ले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here