Home Punjab>Ludhiana Punjab News: खुले बाजार को लेकर किसानों और दुकानदारों में हुई बहस, की बंद दुकानें, देखें वीडियो

Punjab News: खुले बाजार को लेकर किसानों और दुकानदारों में हुई बहस, की बंद दुकानें, देखें वीडियो

0
Punjab News: खुले बाजार को लेकर किसानों और दुकानदारों में हुई बहस, की बंद दुकानें, देखें वीडियो

लुधियानाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को 35 वां दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हो रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिमय ढंग से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आज पंजाब बंद की किसानों द्वारा कॉल भी दी गई जो कि शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान कई जगहों पर किसानों, दुकानदारों और राहगीरों में बहस की घटनाएं सामने आई। वहीं ताजा मामला चौड़ा बाजार से सामने आया है, जहां आज दुकानदारों ने मार्किट खुली रही।

इसका जैसे ही किसान जत्थेबंदियों को पता चला तो वह चौड़ा बाजार में दुकानें बंद करवाने के लिए पहुंच गए। जहां दुकानदारों और किसानों में बहसबाजी भी हुई। काफी देर बाद किसानों ने दुकानों को बंद करवा दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि किसानों द्वारा दुकानों के शटर नीचे करवाए जा रहे है।

दरअसल, किसान गाड़ी लेकर पहुंचा और दुकानें बंद करवाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद दुकानदार भड़क गए और कहने लगे कि वह 7 लाख की गाड़ी हमारे नाम पर कर दें। किसानों ने महंगी गाड़ियां रखी हुई है और हमारी दुकानें बंद करवाने आ गए। लोगों ने कहा कि वह 2 माह से किश्ते नहीं दे पा रहे। ऐसे में दुकानदारों ने कहा कि वह किसानों के साथ है, लेकिन दुकानें बंद नहीं करेंगे।

जिसके बाद काफी देर हंगामा होने के बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। लोगों ने कहा कि बंद करने के दौरान उनके नुकसान की भरपाई कौन करेंगा। वहीं किसान ने कहाकि सिर्फ एक दुकानदार काफी परेशान है, ऐसे में एक दुकानदार की दुकान ना बंद करवाई जाए, जबकि बाजार के सभी दुकानदार दुकानें बंद रहे है। इस दौरान वहां पर कुछ लोगों दोबारा दुकानें फिर से खुलवाने का काम शुरू होने लगा, लेकिन इस हंगामें के दौरान ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here