Home Mohali Punjab News: ठंड का कहर जारी, स्कूलों की छुट्टियों में हो सकती है बढ़ौतरी

Punjab News: ठंड का कहर जारी, स्कूलों की छुट्टियों में हो सकती है बढ़ौतरी

0
Punjab News: ठंड का कहर जारी, स्कूलों की छुट्टियों में हो सकती है बढ़ौतरी

मोहालीः पंजाब में बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं घने कोहरे के चलते विजिबिलटी भी लगातार गिर रही है। पंजाब सरकार द्वारा सर्दियों की छुट्टियों का स्कूलों में 31 दिसंबर तक ऐलान किया जा चुका है। जिसके बाद अब बड़ रही ठंड के चलते कयास लगाए जा रहे है कि एक बार फिर से छुट्टियों में बढ़ौतरी की जा सकती है।

वहीं लगातार बढ़ रही सर्दी के चलते हरियाणा के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। चंडीगढ़, अमृतसर के बार्डर एरिया, बठिंडा सहित जालंधर के साथ लगते आदमपुर के इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर बढ़ा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड का असर अभी बढेगा और धुंध अपना रंग दिखाएगी। उधर, हिमाचल से सटे पंजाब के मैदानी इलाके में दिनभर तेज हवाएं चलती रही। आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे जिससे ठंड में बढ़ गई है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होना तय है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। वहीं पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट ने पंजाब में सर्दी की सही शुरूआत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here