Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 3500 पुलिस कर्मी और 800 प्राइवेट सिक्योरिटी की मौजूदगी में होगा Diljit का ‘Dil-Luminati Tour’ का Final कॉन्सर्ट

Punjab News: 3500 पुलिस कर्मी और 800 प्राइवेट सिक्योरिटी की मौजूदगी में होगा Diljit का ‘Dil-Luminati Tour’ का Final कॉन्सर्ट

0
Punjab News: 3500 पुलिस कर्मी और 800 प्राइवेट सिक्योरिटी की मौजूदगी में होगा Diljit का ‘Dil-Luminati Tour’ का Final कॉन्सर्ट

लुधियानाः देश भर में आज रात को न्यू ईयर का जश्न मनाया जाएगा। वहीं लुधियाना में न्यू ईयर का जश्न कुछ खास रहने वाला है। दरअसल, आज की रात पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के ‘दिल लुमिनाटी टूर’ का फाइनल कॉन्सर्ट होगा। यह कॉन्सर्ट पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) मैदान के फुटबाल स्टेडियम में किया जा रहा है। वहीं दिलजीत के शो की बात करें तो शो में करीब 50 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। 1 सप्ताह से इस शो की तैयारियां जोरों से चल रही थी। दिलजीत के द्वारा प्रशासन को कुल खर्च 20.65 लाख अदा किया जा रहा है। दिलजीत के प्रोग्राम को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल द्वारा कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए है।

ऐसे में शों में कोई शरारती अंनसरों द्वारा माहौल ना खराब किया जाए जिसके लिए 3500 पुलिस कर्मी और 800 प्राइवेट सिक्योरिटी की तैनाती की गई है। इसी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है। ताकि फिरोजपुर रोड पर जाम की स्थिति न बने। इसके लिए पुलिस ने कनसर्ट के टिकट की कैटेगरी के मुताबिक पार्किंग की लिस्ट जारी कर दी है। पार्किग वाली जगह तक पहुंचने के लिए रूट की जानकारी भी लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के फेसबुक पेज पर डाल दी गई है। कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए पुलिस ने करीब 14 हजार गाड़ियों की पार्किग की व्यवस्था की है। इन गाड़ियों को शहर में 19 जगहों पर पार्क किया जाएगा।

पीएयू के गेट नंबर 8 से VVIP की एंट्री होगी। उनकी गाड़ियां गेट नंबर 8 के नजदीक हेलीपैड ग्राउंड में खड़ी होंगी। फैन पिट कैटेगरी के दर्शकों की करीब 900 गाड़ियां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल PAU और पुलिस व सिविल अफसरों की 1000 गाड़ियां किसान मेला ग्राउंड में खड़ी होंगी। यह गाड़ियां गेट नंबर चार से दाखिल होंगी। VIP और MIP लाऊंज के दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 2 से होगी। इन दर्शकों की करीब 500 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था पीएयू गेट नंबर दो के बाईं तरफ ग्राउंड में की गई है।

प्रशासन और सरकारी अफसरों की एंट्री गेट नंबर 5 से होगी। 300 गाड़ियां पॉल ऑडिटोरियम, थापर हॉल और हॉकी ग्राउंड में पार्क करवाई जाएंगी। पुलिस अफसरों की 550 गाड़ियां पीएयू के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम और गेट नंबर 4 में स्मार्ट स्कूल के नजदीक खड़ी होंगी। सिल्वर टिकट वाले गेट नंबर 1 से पैदल दाखिल होना पड़ेगा। उनकी 5 हजार गाड़ियां करीब पौने 3 किलोमीटर दूर गवर्नमेंट कॉलेज, तीन किलोमीटर दूर खालसा कॉलेज घुमार मंडी, रोटरी क्लब रोड और नवदुर्गा मंदिर रोड पर एक किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ, रोटरी क्लब के सामने पावरकॉम कालोनी, पक्खोवाल अंडर ब्रिज, वेरका के सामने पावरकॉम आफिस, सराभा नगर थाने के नजदीक मार्केट, वेस्टसाइड और ओमेक्स पार्किग में गाड़ियां खड़ी की जाएगी।

बता दें कि दिलजीत 26 अक्टूबर 2024 से पूरे भारत में टूर कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस टूर को दिल-लुमिनाटी टूर नाम दिया है। इसके तहत उन्होंने अपना पहला शो दिल्ली में 26 अक्टूबर को किया था। इसके बाद उनकी लिस्ट में हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी भी रहे है। अब आज 31 दिसंबर को लुधियाना में उनका कॉन्सर्ट हो रहा है। उन्होंने देश के कुल 10 बड़े शहरों को अपने टूर के लिए चुना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here