Home Himachal चलती कार पर गिरा पहाड़, महिला की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

चलती कार पर गिरा पहाड़, महिला की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0
चलती कार पर गिरा पहाड़, महिला की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
मंडी: हिमाचल के मंडी जिला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर मंडी के 4 मील के पास चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य सवार घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा नंबर की कार (एचआर 45ई-4591) मनाली से वापस लौट रही थी। इस दौरान 4 मील के पास अचानक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत गई जबकि 2 अन्य सवार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग मुंबई के रहने वाले थे और मनाली आए थे। वापस जाते समय हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे में मारी गई महिला व घायल लोगों की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार को ले जा रही टैक्सी पर पहाड़ से बड़ा पत्थर गिरा, जिससे महिला पर्यटक की मौत हो गई। परिवार छुट्टी मनाने हिमाचल आया था। मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सागर चंद ने बताया मृतक महिला का नाम प्रिया है, जबकि पति और टैक्सी चालक घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here