Jalandhar News: BJP नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले की नई CCTV में हुआ खुलासा

जालंधर, ENS: पूर्व मंत्री और भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले से पहले सतीश उर्फ काका अपने चचेरे भाई हैरी को लेने उसके घर गया।जिसकी सीसीटीवी वीडियो सामने आई है और दूसरी 10 सेकंड की सीसीटीवी में पुलिस हैरी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी।इसी सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हैरी के घर पहुंची ओर जांच के लिए हैरी को अपने साथ ले गई और फिर सतीश घर पुलिस हैरी को लेकर पहुंची ओर दोनों को गिरफ्तार कर स्पेशल सेल थाने में ले आई।सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक 4 तारिक की सीसीटीवी में सतीश अपने ई रिक्शा ऑटो में अपने चचेरे भाई हैरी को मिलने उसके घर गया था और इस वारदात से पहले मनोरंजन कालिया के घर की रेकी की थी।

7 और 8 की दरमियानी रात को सतीश अपने चचेरे भाई हैरी को साथ लेकर जालंधर बस स्टैंड पर पहुंचा और ग्रेनेड अटैक करने वाले आरोपियों को ई रिक्शा ऑटो में बिठाकर कालिया के घर की तरफ निकले।1 से डेढ़ बजे के करीब आरोपियों द्वारा ग्रेनेड अटैक किया गया ओर वारदात को अंजाम देकर आरोपी रेलवे स्टेशन को चले गए।सूत्रों से मुताबिक मिली जानकारी अनुसार सतीश ओर हैरी एक ऐप के जरिए डील ही थी और 25 25 हजार में यह डील तह हुई थी।

दूसरी सीसीटीवी 8 तारिक सुबह 9 बजकर 52 सेकंड की है जिसमें आप देख सकते हैं कि पुलिस हैरी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। जहां पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों को किसी मामले में जांच का कहकर हरी को अपने साथ ले गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *