Home National रेलवे ट्रैक पर मिला गैस से भरा सिलैंडर, लोको पायलट के प्रयासों से किया जब्त

रेलवे ट्रैक पर मिला गैस से भरा सिलैंडर, लोको पायलट के प्रयासों से किया जब्त

0
रेलवे ट्रैक पर मिला गैस से भरा सिलैंडर, लोको पायलट के प्रयासों से किया जब्त

पुणेः यहां रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उरुली कंचन क्षेत्र में किसी शरारती तत्व ने एक गैस से भरा सिलेंडर रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। लोको पायलट शरद शाहजी वाल्के ने रेलवे ट्रैक का नियमित निरीक्षण करते हुए यह सिलेंडर देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया।

जानकारी मुताबिक, पुणे के उरुली कंचन क्षेत्र में एक गैस से भरा हुआ सिलेंडर रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था, जिसे लोको पायलट शरद शाहजी वाल्के ने रेलवे ट्रैक का नियमित निरीक्षण करते हुए यह सिलेंडर देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। इस तरह लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया क्योंकि इस सिलेंडर को देखे बिना ट्रेन का गुजरना एक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था।

घटना के बाद उरुली कंचन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और धारा 150 और 152 के तहत जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैस सिलेंडर को जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर क्यों रखा गया था और इसके पीछे कौन था।
वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही संदिग्धों की पहचान करने का दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here