Home Mohali Punjab News: Zomato और Swiggy ब्वॉय को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: Zomato और Swiggy ब्वॉय को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: Zomato और Swiggy ब्वॉय को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला आज अल सुबह 3.17 बजे तेज रफ्तार कार ने जोमैटो और स्वीगी ब्वॉय बाइक सवार को टक्कर मार दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेशम सिंह ने कहा कि हादसे में जोमैटो व्बॉय की मौत हो गई।

घटना के बाद कार पेड़ से टकरा कर रूक गई। वहीं घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे स्वीगी ब्वॉय के कर्मी मौके पर इकट्ठे हो गए। वहीं घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल करवाया। कर्मियों ने बताया कि बाइक सवार कर्मी रोड़ पर खड़े थे कि तेज रफ्तार गाड़ी फेज 7 की ओर से 32 बी की ओर जा रही थी। इस दौरान कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

राहगीरों का कहना है कि कार की रफ्तार 120 से अधिक थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार की बाइक में टक्कर होने के बाद भी कंट्रोल नहीं हुई। जिसके चलते वह पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए है। जिनमें एक महिला शामिल है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here