Home Haryana ससुरालियों से तंग आकर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

ससुरालियों से तंग आकर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

0
ससुरालियों से तंग आकर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

पानीपतः जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना मतलौडा क्षेत्र में 37 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, करनाल की शिव कॉलोनी में रहने वाले दिलबाग ने बताया कि उसकी बेटी की शादी साल 2005 में गांव कुराना निवासी महेंद्र पुत्र ओम प्रकाश के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। कुछ दिन पहले मेरी बेटी ने हमें सूचना दी कि मेरा देवर-देवरानी और मेरा पति मुझे मानसिक तौर से परेशान करते है। इससे तंग आकर बेटी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मेरी बेटी के लड़के ने अपनी मौसी को फोन किया कि मेरी मां ने तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसको पानीपत प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जा रहे हैं। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना के बाद पुलिस को सूचित कर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here