Home Mohali Punjab News: स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, 8 जनवरी को खुलेगें स्कूल, आदेश जारी

Punjab News: स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, 8 जनवरी को खुलेगें स्कूल, आदेश जारी

0
Punjab News: स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, 8 जनवरी को खुलेगें स्कूल, आदेश जारी

चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार बढ़ती ठंड के कारण पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दी है। बता दें कि इससे पहले छुट्टियां 1 जनवरी तक की गई थीं।

दरअसल, पंजाब के आस पास राज्य में कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here