जालंधर के बाद कुल्लू बना पंजाब का ये जिला, पड़े ओले, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। कल से पंजाब में हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं आज दोपहर से हो रही तेज बारिश के साथ जालंधर सहित बठिंडा में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बठिंडा में मलोट रोड बल्लुआना टोल प्लाजा के पास और परसराम नगर में ओलावृष्टि हुई, वहीं शहर में ना तो बारिश हुई और ना ही ओलावृष्टि हुई है। जबकि कुछ जगह पर खेतों में किसानों की गेंहू की फसल खराब होने की सूचना मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *