Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन पुलिस ने इस केस में ई-रिक्शा बरामद करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान हैरी और सतीश के रूप में हुई थी, जिन्हें आज पुलिस कोर्ट में पेश करेंगी। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दिल्ली से 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में होटल में ठहरे हुए थे और यूपी के व्यक्ति ने उन्हें पनाह दी थी। इस मामले में जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। हालांकि इस मामले में आरोपियों के नाम को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

बताया जा रहा हैकि बीते दिन आरोपियों के इनपुट मिलने पर एसीपी परमजीत टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए थे, जहां उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्रेनेड हमले को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने फोन पर मनोरंजन कालिया का हालचाल जाना था। वहीं दूसरी हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता मनोरंजन कालिया के घर हालचाल जानने पहुंचे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *