पंजाब : मेले में जाने से रोका, तो कर दिया कत्ल, देखें वीडियो

अजनाला : गांव तलवंडी भगवान में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के पिता की हत्या कर दी। गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक विशाल और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को मेले में भेजने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज हरप्रीत सिंह के दोस्त विशालदीप सिंह को गुस्सा आ गया। वह अपने दोस्तों को अपने साथ हरप्रीत सिंह के घर ले गया। उसके पिता पर कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सुबह 3:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि तलवंडी भंगवा में झगड़ा हो गया है।

हम मौके पर गए तो देखा कि जोगिंदर सिंह और गुरुमीत सिंह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पता चला है कि विशाल और उसके मामा का मेले में जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *