पंजाबः बब्बर खालसा के पूर्व आतंकी रतनदीप के क+त्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

बीते दिन गोलियां मारकर की थी हत्या

रोपड़ः नवांशहर में रोपड़ रोड पर बुधवार देर रात बब्बर खालसा टाइगर फोर्स के मेंबर रहे रतनदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त रतनदीप के साथ उसका भांजा भी मौजूद था। उसे कोई चोट नहीं आई है। इस वारदात की जिम्मेदारी नवांशहर के कुख्यात गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया ने ली है। इसको लेकर गोपी ने एक पोस्ट भी डाली है। गोपी ने लिखा- तुमने कई मांओं के बच्चे मरवाए और कइयों के साथ ठगी की। इसलिए तुम्हें नरक में भेज दिया है। अब तुम्हारे साथियों की बारी है। उन्हें कहो बच कर रहें। जब मिलेंगे उन्हें भी नरक में भेजा जाएगा।

पुलिस ने मामले में गोपी सहित अन्य शूटरों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नवांशहर के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को रतनदीप सिंह का पोस्टमॉर्टम करवाया गाया। उसने हरियाणा और चंडीगढ़ में ब्लास्ट करवाए थे। रतनदीप हरियाणा के करनाल का रहने वाला था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *