पंजाबः अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

अमृतसरः लोकसभा चुनावों के लिए अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शिअद अध्यक्ष एस सुखबीर सिंह बादल ने संसद चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं की सूची की घोषणा कर दी है। पार्टी ने  ‘खालसा सिरजना दिवस’ के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

1.गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा।
2. श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
3.पटियाला से एनके शर्मा।
4. श्री अमृतसर साहिब से अनिल जोशी।
5. श्री फतेहगढ़ साहिब से एस बिक्रमजीत सिंह खालसा।
6. फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)।
7. संगरूर से एस इकबाल सिंह झूंडा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *