पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने जा रहे भाजपा नेता का किसानों ने किया विरोध, देखें वीडियो

गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर किसानों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के हर जिले में किसानों द्वारा भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज वैसाखी के पर्व पर कस्बा दीनानगर में स्थित गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब में नतमस्तक होने जा रहे भाजपा के उम्मीदवार दिनेश बब्बू का रास्ते में भारतीय किसान यूनियन डकोंदा ने विरोध किया। इस दौरान किसानों ने भाजपा नेता की गाड़ी को रोककर उन्हें काली झंडिया दिखानी शुरू कर दी। बता दें कि इससे पहले हंसराज, परनीत कौर सहित कई नेताओं का किसानों द्वारा विरोध किया जा चुका है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *