भीषण बाढ़ की चपेट में आने से 13 लोगों की मौ’त, 15 हजार से ज्यादा विस्थापित

नई दिल्ली : केन्या के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। इसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं। सड़कों, गलियों और लोगों के घरों तक पानी भर आया है। जगह-जगह रास्ते में वाहन और लोग बाढ़ में फंसे हैं।

काफी लोगों तक राहत भी नहीं पहुंच पा रही है। जनजीवन अस्त व्यवस्थ हो गया है। मौसम विज्ञानियों ने जून तक और बारिश होने की आशंका जतायी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड क्रॉस सोसायटी के हवाले से बताया कि बारिश के कारण करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

इसमें मार्च के मध्य से देशभर में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से विस्थापित तकरीबन 15,000 लोग शामिल हैं। इस पूर्वी अफ्रीकी देश में बारिश के पिछले मौसम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *