पंजाबः 2 ट्रैक्टर चालकों के बीच झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

अमृतसर: थाना बी डिविजन के तहत आने वाले जहाजगढ़ इलाके में आज दो ट्रैक्टर चालकों के बीच झड़प की खबर मिली है। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह नामक व्यक्ति पर 40 से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि मामूली झड़प के दौरान 40 से अधिक लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि हमलावारों ने उसके विपरीत पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके साथ धक्का किया गया। जिसकों लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग भी की है। इस संबंध में जानकारी देने वाले पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है कि जहाजगढ़ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई है, जिसके संबंध में प्रारंभिक जांच की जा रही है और जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *