Punjab News: अनियंत्रित Car Divider से टकराई, 1 की मौत, जीजा पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः हाइवे पर देर रात डेढ़ बजे दर्दनाक सड़क हादसे होने का मामला सामने आया है जिसमें 42 साल के जसविंदर सिंह की मौत हो गई। घटना में उनकी पत्नी बलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हादसा कथित तौर पर उनके जालंधर निवासी जीजा भानुप्रताप राय की लापरवाही के कारण हुआ है, जो मौजूदा समय में शिवालिक सिटी खरड़ में रह रहा है। पुलिस ने बलजीत कौर के बयानों पर भानुप्रताप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बलजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पति के साथ किसी पारिवारिक विवाद के चलते रात करीब 1:30 बजे शिवालिक सिटी खरड़ पहुंचे थे। वहां ननद मनदीप कौर और जीजा भानुप्रताप किसी बात पर झगड़ रहे थे। भानु बहुत गुस्से में था और अपनी पत्नी मनदीप को लेकर अपनी कार में गुस्से में घर से निकल गया। बलजीत ने बताया कि अनहोनी के डर से मै पति जसविंदर के साथ कार पर उनके पीछे गई, ताकि उनको रोक सकें, लेकिन गौशाला के पास भानु ने अपनी कार तेज रफ्तार में लापरवाही से अचानक दाएं मोड़ दी, जिससे उनकी कार का बैलेस बिगड़ गया और उनकी कार पलटकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेरे पति की गर्दन धड़ से अलग हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर भी हादसे में घायल हो गई जिससे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *