Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबियत, शिष्यों ने बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबियत, शिष्यों ने बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा की

Mahabir
Last updated: October 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मथुरा। Premanand Maharaj Health Prayers Offered News Update: देश के सबसे चर्चित संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। मंगलवार को फिर से तबियत बिगड़ से डाक्टरों से चेकअप करवाया गया। पेट में सूजन आने पर डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।

Contents
  • बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा
  • गर्भगृह में आधे घंटे पूजन
  • राधा नाम का किया कीर्तन
  • प्रेमानंद ब्रज की विभूति हैं
  • प्रेमानंद जी अस्वस्थ चल रहे हैं

प्रेमानंद महाराज (Premanand Govind Sharan) को शिष्य बिरला मंदिर क्षेत्र स्थित एक पैथोलॉजी ले गए। जहां उनकी जांच की गई। संत प्रेमानंद को जांच के लिए ले जाने के दौरान एक डॉक्टर भी उनके साथ मौजूद थे। जांच के बाद रिपोर्ट में क्या आया, यह सामने नहीं आ सका है। जांच के दौरान लैब में किसी के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी।

Premanand ji Maharaj News
Premanand ji Maharaj News

बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के स्वास्थ्य के लिए बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा हुई। शिष्यों ने भजन-कीर्तन भी किया। पूजा में संत प्रेमानंद के शिष्य संत महामाधुरी दास और नवल नागरी दास सहित करीब 30 लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह विशेष पूजा मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी की देखरेख में हुई। शिष्यों और मंदिर के पदाधिकारियों ने राधा नाम का जाप किया। सभी ने बांके बिहारी जी से संत प्रेमानंद महाराज के जल्द ठीक होने की कामना की। यह आयोजन ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा की ओर से किया गया था।

Prayers Offered For The Health Of Saint Premananda Maharaj News
Prayers Offered For The Health Of Saint Premananda Maharaj News

गर्भगृह में आधे घंटे पूजन

मंदिर के पुजारी ने बताया- बांके बिहारी जी के गर्भगृह में देहरी पूजन हुआ। इसमें संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य संत महामाधुरी दास और नवल नागरी दास शामिल हुए। उन्होंने बांके बिहारी जी की पूजा- अर्चना की। गर्भगृह की देहरी पर इत्र लगाया। मंत्रोच्चार के बीच स्वस्तिक आदि बनाया गया। करीब 30 मिनट तक ये पूजा चली।

premanand-ji-maharaj
premanand-ji-maharaj

राधा नाम का किया कीर्तन

देहरी पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के शिष्यों ने बांके बिहारी जी के सामने भजन कीर्तन किया। उन्होंने केली माल के पदों का गायन और राधा नाम का जाप किया।

इस दौरान ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 15 मिनट तक बांके बिहारी जी को रिझाने के बाद सभी ने उनके दर्शन किए। संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद वापस लौट गए।

प्रेमानंद ब्रज की विभूति हैं

बांके बिहारी मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ब्रज की विभूति हैं। उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में बदलाव किया है। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके शरीर पर सूजन है। उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिष्य और ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के सदस्य चिंतित हैं।

Prayers Offered For The Health Of Saint Premananda Maharaj News
Prayers Offered For The Health Of Saint Premananda Maharaj News

हम सभी चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो और अपनी परिक्रमा को जारी रखे। ताकि भक्तों को उनके दर्शन और आशीर्वाद मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए आज बांके बिहारी मंदिर में देहरी पूजन का आयोजन किया गया था।

प्रेमानंद जी अस्वस्थ चल रहे हैं

संत प्रेमानंद (Premanand Maharaj) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। पिछले दिनों रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्चितकालीन स्थगित कर दी गई थी। लेकिन, स्वास्थ में कुछ लाभ होने पर संत प्रेमानंद रात ढाई बजे श्री राधा केलिकुंज से भक्तों को दर्शन देने के लिए करीब पांच सौ मीटर का रास्ता परिक्रमा मार्ग में तय करते थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान सख्त, पुलिस अफसर को किया निलंबित
Next Article Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की गीदड़ भभकी, भारत पर लगाएंगे 200% टैरिफ, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.