पंजाब : तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसर : एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, गश्त की जा रही है, वहीं लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। फिर भी अराजक तत्वों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जंडियाला के गांव धीर कोट में सुखदेव सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह धड़कसा सुबह मोटर चलाने बंबी पर गया हुआ था। जिसके बाद उसकी धीरकोट गांव के पास तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मृतक का नाम सुखदेव सिंह है और उसकी उम्र करीब 47 साल है।

वह सुबह 3 बजे मोटर चलाने बंबी पर गया था। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इसकी हत्या की गई है। अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि तेजधार हथियार से सुखदेव की हत्या की है। सुखदेव का शव उसकी मोटर के ऊपर पड़ा हुआ था। हम जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि वे सुबह साढ़े तीन बजे मोटर छोड़ने के लिए बंबी गया था। परिजनों ने बताया कि हमें करीब छह बजे सूचना मिली।

जिसके बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की जा रही है। मृतक का चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गयी है, वे जांच कर रहे है। वहीं शव देखने वाले लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान कपड़ों से हुई है। उन्होंने बताया कि पास में एक हड्डी रेड़ी है। मृतक का सिर्फ कंकाल ही नजर आ रहा था, खोपड़ी साफ दिख रही थी, कपड़ों से ही उसकी शक्ल पहचान हुई है। लाश की हालत इतनी खराब थी और शव पर चोटों के निशान थे। शव की केवल हड्डियाँ ही दिखाई दे रही थीं, पास ही कुत्ते घूम रहे थे, कुत्तों ने शव बुरी तरह नोंचा हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *