Punjab News: देह व्यापार मामले में Aroma Therapy Spa Center पर पुलिस की Raid, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार

Written by

in

जीरकपुरः ढकौली थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार को लेकर पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने रेड के दौरान एक ग्राहक और मैनेजर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं 5 पीड़ित महिलाओं को इस धंधे से छुड़ाया। मामले की जानकारी देते हुए ढकौली के एसएचओ ट्रेनी डीएसपी प्रीत कंवर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अरोमा थैरेपी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है, जहां महिलाओं को गुमराह कर उनका शोषण किया जा रहा है और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मैनेजर और मालिक ग्राहकों से मोटे पैसे वसूल करते थे। छापेमारी के दौरान सुनील शर्मा नामक ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही स्पा मालिक सतनाम सिंह के निर्देश पर धंधा चला रहे पानीपत निवासी स्पा मैनेजर दिनेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पा संचालकों के नियंत्रण में शोषण का शिकार हो रही 5 महिलाओं को छुड़वाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *