पंजाबः बड़ा उल्टफेर, आप पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलिसिला लगातार जारी है। वहीं जिले में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। दरअसल, पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महासचिव सतिंदर सिंह मकोवाल आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय अजनाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला का अभिनंदन किया गया और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने कहा कि हम पूरी बीजेपी टीम की ओर से सतिंदर सिंह मकोवाल का स्वागत करते हैं कि वह अपनी मातृ पार्टी में फिर से शामिल हो गए हैं और हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें सम्मान दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सतिंदर सिंह मकोवाल ने कहा कि आज मुझे बहुत राहत महसूस हो रही है कि मैं अपनी मातृ पार्टी में वापस आ गया हूं। क्योंकि मेरे दोस्तों और पार्टी द्वारा दिए गए अपार प्यार ने मुझे मदर पार्टी में वापस आमंत्रित किया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरे दिल से पार्टी की सेवा करूंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *