बारिश और बर्फबारी का कहर, सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण 104 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। प्रशासन की जानकारी के अनुसार, लाहौल और स्पीति में 99 सड़कें, कुल्लू में तीन, चंबा और कांगड़ा में एक-एक सड़कें बंद हो गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि कांगड़ा में बारिश के कारण एक पुल बह गया है। वहीं नए पुल का निर्माण इस महीने के अंत होने के आसार है। इसके अलावा मनाली-केलांग राजमार्ग पर सिस्सू के पास सेल्फी प्वाइंट पर भारी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर तक मौसमी बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम और अन्य जलवायु मॉडल के नवीनतम अनुमान मॉनसून सीजन के शुरुआती भाग में एल नीनो स्थिति को कमजोर करके एल नीनो दक्षिणी दोलन स्थितियों को तटस्थ करने का सुझाव देते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *