पंजाब : PO स्टाफ ने 2 भगोड़ों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते सुबह पीओ स्टाफ ने छापेमारी कर 2 भगोड़ों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीओ स्टाफ ऑफिसर ने बताया कि उन्होंने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हीरा सिंह उर्फ मिंटू और हर्ष कुमार टैटू के तौर पर हुई है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

आरोपी हीरा सिंह के खिलाफ थाना सदर में शराब बेचने का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज थे, जिनमें से 3 मामलों में भगौड़ा हीरा शामिल था, जिसे आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी हीरा सिंह शराब नहीं बेच रहा है।

लेकिन पिछले मामलों में भगोड़ा होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष कुमार माननीय न्यायालय से भगोड़ा था। जिसके खिलाफ पहले से ही थाना गेट अथॉरिटी में मामला दर्ज था और फिलहाल पुलिस ने छापेमारी कर आज उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *