पंजाबः दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाता पति रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो

सरेआम सड़क पर महिला ने की पति की पिटाई

अमृतसरः भले ही सुप्रीम कोर्ट ने भारत में लिविंग रिलेशनशिप में रहने के लिए कानून बनाया है कि एक महिला या पुरुष शादी के बाद भी किसी अन्य महिला या पुरुष के साथ रह सकता है, लेकिन भारत के रीति-रिवाज इसकी इजाजत नहीं देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति शादी करने के बावजूद दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बना रहा था। इसी संबंध में शख्स ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर दिखाया कि उसके किसी दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध हैं।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने उसी होटल में पहुंच गई और उसे वहां जाकर अपने पति की पिटाई कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति बाहर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाकर उसे परेशान करता है। इस बार भी उसने वीडियो कॉल कर बताया कि उसके अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध हैं जो एक महिला के लिए बर्दाश्त की सीमा से बाहर है। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंमची और अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस दौरान महिला ने पहले तो उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी उसे 751 के तहत जेल भेज दिया, लेकिन उसके पति को मौके पर ही जमानत मिल गई और अब पीड़ित महिला न्याय की मांग कर रही है। वहीं, इस मामले में राम बाग थाने के पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बयान देने से इनकार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *