पंजाब : रामगढ़िया और स्वर्णकार भाईचारे के खिलाफ विवादित मामला, दरबार साहिब पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व विधायक पर टिप्पणी की गई और स्वर्णकार समुदाय और रामगढ़ समुदाय पर भी टिप्पणी की गई। जिसको लेकर स्वर्णकार बिरादरी और रामगड़िया बिरादरी में लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और दरबार साहिब में लंगर हॉल में जाकर जूठे बर्तन साफ ​​किए और जोड़ा घर जाकर जूते साफ करने दी सेवा की। वहीं जब लालजीत सिंह भुल्लर दरबार साहिब पहुंचे तो एक युवक ने लालजीत सिंह भुल्लर का विरोध किया और उनसे सवाल पूछा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह पिछले दिनों चुनावी रैली के दौरान रामगड़िया और स्वर्णकार भाईचारे पर की गई टिप्पणी की माफी मांगने के लिए वह दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं। दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वह सारा दिन सेवा करेंगे।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि दरबार साहिब परिक्रमा में एक युवक ने उनसे नशे के मुद्दे पर सवाल किया था तो उन्होंने मेरा किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। उन्होंने सिर्फ नशा खत्म करने की अपील की थी और पंजाब के मुख्यमंत्री से नशा खत्म करने की अपील की थी। मंत्री भगवंत मान लगातार प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही पंजाब से नशा खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के माहौल के दौरान आज उन्होंने अपना सारा दिन सचखंड श्री दरबार साहिब को समर्पित किया है और वह आज पूरा दिन दरबार साहिब में सेवा करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *