पंजाब : गाड़ी लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के तहत हत्या, लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने बीते दिन एक टैक्सी ड्राइवर से उसकी कार लूट कर लुटेरे फरार हो गए थे। जिसके बाद मुकामपुरा थाने की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने पिछले दिनों मान सिंह टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। टैक्सी चालक ने बताया था कि थार सवार होकर आए कुछ युवकों ने उसकी टैक्सी लूट कर ले गए।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़की जिसका नाम पूजा दिल्ली वाली बताया जा रहा है, उसने टैक्सी चालक से पैसे मांगे और जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो एक थार गाड़ी में सवार चार युवक उसके पास आए और उसकी गाड़ी की चाबी ली और उसे अपने साथ मानावाली साइड में ले गए और वहां जाकर टैक्सी ड्राइवर को कार से नीचे उतार दिया, जिसके बाद वह कार लेकर फरार हो गई।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने चोरी की गाड़ी को रोपड़ से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में लुटेरे आए थे, उसे उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपियों की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की रहने वाली पूजा को अभी तक काबू नहीं किया जा सका है और बताया जा रहा है कि वह एक डांसर थी और उसकी उम्र करीब 35 साल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *