पंजाबः गोल्डन टैंपल में पत्नी और बेटी के साथ नतमस्तक हुए CM भगवंत मान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गोल्डन टेंपल में पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और नवजात बेटी के साथ माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान दरबार साहिब के प्रांगण में कड़ी सुरश्रा तैनात रही। सीएम भगवंत सुबह करीब 10.50 पर सीएम मान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार ये पहली बार हुआ है कि सीएम मान अपनी बेटी के साथ माथा टेकने के लिए हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं।

गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद सीएम मान ने कहा कि प्रभु ने पिछले माह मेरे यहां एक बच्ची को भेजा था। आज पहली बार में बच्ची को घर से बाहर लेकर आया हूं और पहले बच्ची को प्रभु के घर पर लेकर आया हूं। मैं अपने और पंजाब के लिए अरदास किया। मैं परमात्मा के आगे यही अरदास करता हूं कि प्रभु ने जो सेवा दी है, उसे अच्छे से पूरा कर पाऊं। लोगों ने मेरा बहुत साथ दिया है। कुछ रंग रंगले पंजाब के दिखाई दे रहे हैं, आने वाले दिनों में बाकी भी दिखाई देंगे। मैं चाहता हूं कि पंजाब का नौजवान पंजाब में ही काम करे। बस यही अरदास परमातमा से की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *