पंजाब : गाड़ी लूट के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार और लूटपाट करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना कैंटोनमेंट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले पिस्तौल के बल पर एक वरना गाड़ी लूटी थी।

इस मामले में 2 आरोपियों पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके है और उनके एक साथी निहाल सिंह जौ निवासी डेरा बाबा नानक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी थे, जिनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनका एक साथी फरार है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने आरोपियों से वर्ना गाड़ी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौथे आरोपी साजन मसीह की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *